[nextpage title=”समाजवादी पार्टी” ]

राजधानी में एक बार फिर एसिड (acid) अटैक का मामला सामने आया। हैरानी की बात ये है कि ये महिला लगातार एसिड अटैक का शिकार होती रही है। लेकिन इस महिला को सुरक्षा देने में पुलिस प्रशासन लगातार नाकाम साबित हुआ है। बीती शाम को महिला को किसी ने कॉल कर बाहर बुलाया था। महिला हॉस्टल से जैसे ही बाहर आयी, उसके चेहरे पर अज्ञात लोगों ने एसिड फेंक दिया। इस मुद्दे पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी सरकार को घेरते हुए हमला बोल दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”समाजवादी पार्टी2″ ]

सरकार हुई नाकाम :

  • बीती शाम एक बार फिर सूबे की राजधानी लखनऊ में एक महिला पर एसिड अटैक किया गया है।
  • ऐसा उस महिला के साथ पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी हो चुका है।
  • अब इस मुद्दे पर सरकार को समाजवादी पार्टी ने भी घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
  • समाजवादी पार्टी की महिला सदस्य जूही सिंह ने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए ट्रायल जल्द से जल्द होना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि आपकी राज्य और केंद्र में सरकार है फिर भी ऐसा क्यों हो रहा है।
  • बीते दिनों कानून मंत्री ने भी फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी।
  • उन्होंने कहा कि आपको डीजीपी से पूछना चाहिए कि लखनऊ में ऐसा क्यों हो रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें