इन नेताओं को किया बाहर :
  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
  • इसके बाद से अखिलेश यादव लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए थे।
  • अखिलेश का कहना था कि निकाय चुनाव के परिणामों से सीधे तौर पर 2019 के लिए संदेश जायेगा।
  • मगर निकाय चुनाव में सपा की हार विधानसभा चुनावों जैसी हुई थी।
  • उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 1 पर भी समाजवादी पार्टी खाता नहीं खोल सकी थी।
  • हालाँकि नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • नगर निकाय चुनाव में मिली इस हार की समाजवादी पार्टी ने समीक्षा करना शुरू कर दिया है।
  • इसी क्रम में बीते दिन समाजवादी पार्टी ने 2 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
  • आज एक और नेता को सपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के सुबीर गुप्ता को पार्टी से बाहर कर दिया है।
  • आगरा के सपा नेता सुबीर पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें