Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ में सपा नगर कार्यकारिणी में जुड़ेंगे 14 नए चेहरे

sp president akhilesh yadav

sp president akhilesh yadav

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां करते हुए समाजवादी पार्टी ने पिछले 2 चुनावों में मिली हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। साथ ही इन दोनों चुनावों में सक्रिय भूमिका न निभाने वाले नेताओं पर बहुत जल्द कार्यवाई भी की जायेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले चुनावों में की गयी गलतियां अब आगामी लोकसभा चुनावों में नहीं दोहराना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे 14 नेताओं की एक सूची भी तैयार कर ली है। इस सूची में संगृहीत नाम सभी को हैरान कर देंगे।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

सपा ने संगठन में किया बदलाव :

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले सपा ने अपने प्रकोष्ठ समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी को हटाकर पूर्व मंत्री और पीलीभीत निवासी रियाज अहमद को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पूर्व मंत्री रियाज पीलीभीत से अपना पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। वह 5 बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिद्वार सिंह को हटाकर इलाहाबाद के डॉ. मान सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में जैदपुर (गाजीपुर) के विधायक सुभाष पासी की जगह सर्वेश अंबेडकर को इसका प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के खाली पड़े पद पर इटावा के दयाराम प्रजापति को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ संगठन में होगा बदलाव :

समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ के 14 प्रकोष्ठों में जल्द नये चेहरे शामिल करने का फैसला किया है। लखनऊ में सपा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 28 फरवरी से 15 मार्च तक पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया हैं। सूत्रों के अनुसार, इस ऐलान के बाद से ही नगर प्रमुख महासचिव के पद को लेकर दावा होना शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेहनती, ईमानदार और लोकप्रिय सदस्यों को नगर कार्यकारिणी में जगह देने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में भूमिका न निभाने वाले नेताओं की छुट्टी होना तय हो चुका है। उनकी जगह पर नए चेहरे शामिल होंगे जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके।

Related posts

युवक की मौत पर हंगामा, लाठीचार्ज के दौरान दारोगा ने तानी सर्विस रिवॉल्वर

Sudhir Kumar
7 years ago

नोएडा में फर्जी एनकाउंटर: गोली मारने वाला दारोगा गिरफ्तार, 4 सस्पेंड

Sudhir Kumar
7 years ago

अमेठी के कुम्हारों को दिवाली से उम्मीद,देखिए ये रिपोर्ट।

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version