उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोक भवन में 1090 वीमेन हेल्पलाइन से जुडी पॉवर एंजिल्स को सम्मानित किया, जिस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

छेड़खानी रोकने का काम करेंगी ‘पॉवर एंजिल्स’:

  • सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 1090 से जुड़ी पॉवर एंजिल्स को सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री ने इस दौरान कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, पॉवर एंजिल्स छेड़खानी रोकने का काम करेंगी।
  • सीएम ने आगे कहा कि, सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए काम किया है।
  • मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, महिला सुरक्षा के अभियान को सफलता मिली है।

हमने लोगों को बीमारियों से बचाने की कोशिश की:

  • सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, विरोधियों ने कहा कि, हमारी सरकार में लोग बीमार हो रहे हैं।
  • इसी में आगे बोलते हुए कहा कि, हमने लोगों को बीमारियों से बचाने की कोशिश की।
  • सीएम ने आगे कहा कि, विपक्षियों ने महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाया।
  • अखिलेश सरकार ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था की।
  • सीएम ने आगे कहा कि, 1090 से महिलाओं, बेटियों को मदद दी जा रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अफसरों को मनमानी पोस्टिंग चाहिए होती है, एक जगह खाली होने पर दर्जनों सिफारिशें आती हैं।
  • सीएम ने आगे कहा कि, 1090 चौराहे पर रात 3 बजे तक रौनक रहती है।
  • जिससे दर्जनों लोगों को इससे रोजगार मिल गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें