देश में मौजूद कई राजनैतिक पार्टियाँ जनता के विकास से ज्यादा पार्टी द्वारा किये गए विकास के काम को गिनवाने पर ध्यान देती हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार भी अपने द्वारा किये गए कार्यों को गिनवा रही है।

एक साल से भी कम का समय बचा है:

उत्तर प्रदेश के 2017 में होने विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है। सूबे की मौजूदा समाजवादी सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं। पार्टी इन 4 सालों में किये गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक जोर शोर से पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब भी प्रदेश की जनता के बीच जाते हैं तो, समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए कार्यों को जनता को गिनवाना नहीं भूलते।

काम गिनवाने के लिए खराब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी:

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अपने विकास कार्यों को गिनवाने के तहत हजरतगंज चौराहे पर लगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ही अनदेखी कर दी। हजरतगंज चौराहे पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऊपर ही समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाता हुआ एक होर्डिंग लगा दिया गया है। गौरतलब बात यह है कि, वो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ख़राब पड़ा हुआ है।

ठीक करवाने की बजाय टांग दिया होर्डिंग:

अपने विकास कार्यों को गिनवाने की होड़ में सपा सरकार ने ख़राब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ठीक कराने के बजाय उस पर ‘पूरे होते वादे, अब हैं नए इरादे’ का होर्डिंग लगा दिया गया है, जिस पर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। जनता की याददाश्त कमजोर होती है, शायद इसीलिए समाजवादी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने का काम पहले कर रही है कि, कहीं जनता भूल न जाये।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें