समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने के लिए शिवपाल यादव ने प्रगतिशील सपा का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका देते हुए शिवपाल ने अपनी नयी पार्टी में सपा के बड़े नेताओं को शामिल कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी पार्टी में सपा के नाराज नेताओं को जिम्मेदारियां देकर उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी में सेंध लगाते हुए सपा के कद्दावर नेता को शिवपाल ने अपने पाले में कर लिया है।

सपा ब्लॉक प्रमुख ने ज्वाइन की प्रसपा :

समाजदी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में नगला सेमर ब्लाक सुल्तानगंज के निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव 20 साल प्रधान के पद पर रहे और सहकारी समिति सिमरई से संचालक रहे थे। करीब पांच साल पहले सुल्तानगंज ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। समाजवादी पार्टी के लिए भोगांव से उन्होंने कई काम किए।

अब उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। शिवपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों प्रधान, बीडीसी और पूर्व प्रधान मौके पर मौजूद रहे।

सपा में इस्तीफों की आयी बाढ़ :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच शुरू हुई जंग में कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद जनपद से सिरसागंज के वर्तमान सपा विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा है। आगामी लोकसभा चुनावों में इससे समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें