Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के गढ़ में अखिलेश को शिवपाल यादव ने दिया बड़ा झटका

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने के लिए शिवपाल यादव ने प्रगतिशील सपा का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका देते हुए शिवपाल ने अपनी नयी पार्टी में सपा के बड़े नेताओं को शामिल कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी पार्टी में सपा के नाराज नेताओं को जिम्मेदारियां देकर उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी में सेंध लगाते हुए सपा के कद्दावर नेता को शिवपाल ने अपने पाले में कर लिया है।

सपा ब्लॉक प्रमुख ने ज्वाइन की प्रसपा :

समाजदी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में नगला सेमर ब्लाक सुल्तानगंज के निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव 20 साल प्रधान के पद पर रहे और सहकारी समिति सिमरई से संचालक रहे थे। करीब पांच साल पहले सुल्तानगंज ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। समाजवादी पार्टी के लिए भोगांव से उन्होंने कई काम किए।

अब उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। शिवपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों प्रधान, बीडीसी और पूर्व प्रधान मौके पर मौजूद रहे।

सपा में इस्तीफों की आयी बाढ़ :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच शुरू हुई जंग में कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद जनपद से सिरसागंज के वर्तमान सपा विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा है। आगामी लोकसभा चुनावों में इससे समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

Related posts

मेरठ: सरधना में चला एंटी रोमियो अभियान

Shivani Awasthi
6 years ago

कानपुर: टेम्पो पलटने से एक मासूम की मौत, 12 लोग घायल!

Mohammad Zahid
8 years ago

जौनपुर: मल्हनी उपचुनाव को लेकर जौनपुर पहुचे सीएम योगी विशाल जनसभा को किया सम्बोधित, दिग्गज नेता रहे मौजूद

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version