समाजवादी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगतार पदाधिकारियों से मिलकर उनके साथ 2019 को फ़तेह करने के संबंधी रणनीति बना रहे हैं। इस बीच सपा के एक बड़े नेता के आकस्मात निधन की खबर आ रही है जिससे पूरी समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी है।

अखिलेश ने शुरू की तैयारी :

लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने आलू फेंके गये थे। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए आलू किसानों के समर्थन में आवाज उठाना शुरू कर दिया है। हालाँकि लखनऊ पुलिस ने जांच के बाद कन्नौज के 2 सपा नेताओं को इस मामले में हिरासत में लिया है। इसे लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 27 जनवरी को सपा के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।

इस नेता का हुआ निधन :

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता रामकरन आर्य का निधन हो गया है। 90 वर्षीय सपा नेता रामकरन आर्य लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। 9 तारीख को सपा नेता रामकरन आर्य को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद आज उनका निधन हो गया है। आज सपा नेता रामकरन आर्य का शव समाजवादी पार्टी मुख्यालय लाया गया जहाँ पर सपा से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

ये भी पढ़ें : प्रशासन ने ढहाया सपा सरकार के पूर्व मंत्री का स्कूल

डायल 100 पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, सिपाही घायल

सपा सरकार में कभी नहीं हुई आलू की बर्बादी- शिवपाल यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें