समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर झटके पर झटका देना शुरू कर दिया है। सेक्युलर मोर्चा बनाने के साथ ही शिवपाल यादव ने सपा के उन सभी नेताओं को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित किया जिन्हें पार्टी में पद और सम्मान नहीं मिल रहा है। शिवपाल के इस ऐलान के बाद से अब तक हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर चुके हैं। इस बीच सपा के एक कद्दावर क्षत्रिय नेता ने सपा छोड़कर सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया है।

फिरोजाबाद में सपा को लग रहे झटके :

यूपी के जनपद फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। यहाँ पर हर रोज कई बड़े नेता सपा छोड़कर सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसका सीधा नुकसान लोकसभा चुनाव में प्रोफेसर रामगोपाल यादव और उनके सांसद पुत्र अक्षय यादव को होने वाला है। इसी क्रम में सिरसागंज के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव का चुनाव प्रबंधन संभालने वाले क्षत्रिय नेता ठाकुर प्रदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने सैफई में सेक्युलर मोर्चा संयोजक शिवपाल यादव के समक्ष उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सेकुलर मोर्चा का झंडा थाम लिया।

उन्होंने कहा कि लगभग 1 साल से उनका सपा में दम घुट रहा था। उन्होंने कहा कि सांसद अक्षय यादव और उनके पिता की नीतियों और कारनामों से वह बहुत दुखी है और मजबूरी में उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सांसद और उनके गुर्गे समाजवादी पार्टी को दीमक की तरह चाट कर खत्म करने पर तुले हुए हैं। पार्टी का कार्यकर्ता और वोटर बहुत निराश है।

पहले भी कई नेता छोड़ चुके हैं पार्टी :

फिरोजाबाद में दिन प्रतिदिन समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है। 2 दिन पहले युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सुबोध यादव और कल ब्लॉक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव के सेक्युलर मोर्चा जॉइन करने के बाद ठाकुर प्रदीप सिंह ने भी मोर्चा में शामिल होकर प्रोफेसर रामगोपाल और सांसद अक्षय यादव सहित समाजवादी पार्टी को चिंता में डाल दिया है। इनके सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन करने के बाद से समाजवादी पार्टी की फिरोजाबाद इकाई में हड़कंप मचा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें