उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कार्यवाही करने के बयान को लेकर सपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। जनपद के सपाइयों ने सपा कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि के लिए दुआ पड़ने का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल के खिलाफ हाय हाय के नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया। मालूम हो कि सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए।