उत्तर प्रदेश में सरकार बदलते ही अधिकारियों के तबादले का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ पुलिस, आईपीएस व अन्य महत्वपूर्ण महकमों के अधिकारियों के तबादले हो रहे है, तो इसी बीच अधिकारी मलाईदार पोस्ट के लिए नए नेता और मंत्रियों के चक्कर काटने में जुट गए है। वहीं पुरानी सरकार के करीबी रहे अधिकारियों के जाने से पूर्व माननीयों को काफी तकलीफ हो रही है। अब यह तकलीफ सार्वजनिक रूप से सामने दिखाई देने लगी है।
‘यादव’ अधिकारियों का ट्रांसफर बर्दाश्त नहीं
- सपा नेता और राज्यसभा सासंद राम गोपाल यादव का अधिकारियों के तबादलों से बहुत तकलीफ हो रही है।
- बुधवार को राम गोपाल यादव का राज्यसभा में संबोधन के दौरान ‘यादव दर्द’ छलका।
- उन्होंने कहा कि यहां कहा कि यूपी में चुनाव से पहले दस डीएम ‘यादव’ थे,
- लेकिन सरकार बदलते ही उनमें से पहले दिन ही 8 डीएम के ट्रांसफर कर दिए गए।
- इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं जानता था इटावा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद में सबसे पहले ट्रंसफर किये जायेंगे।
- इसलिए सपा सरकार में कोई यादव अधिकारी पोस्ट नही करने दिया गया।
- राम गोपाल यादव अपने संबोधन के दौरान अधिकारियों के तबादलों ने नाराज नज़र आ रहे थें।
यह भी पढ़ें – CM योगी ने गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने का जारी किया आदेश!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#prof ramgopal yadav
#ramgopal yadav
#ramgopal yadav reaction over yadav officer transfer
#ramgopal yadav statement
#up cm yogi adityanath
#up cm yogi adityanath new officers
#yadav officer transfer
#उत्तर प्रदेश
#प्रो. राम गोपाल यादव
#यादव अधिकारियों का ट्रांसफर
#राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव
#राम गोपाल यादव
#राम गोपाल यादव राज्यसभा