Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता ने थामा अपना दल (S) का दामन

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव की जिम्मेदारियां दे रहे हैं। मगर अखिलेश की इन तैयारियों के बीच सपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी में हो रही अनदेखी के कारण बड़े नेता ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। सपा नेता के इस्तीफे के बाद से चारों तरफ हड़कंप मच गया है और नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे। अखिलेश ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले।

सपा नेता ने दिया इस्तीफ़ा :

मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन रहे राजेश्वर सिंह यादव उर्फ़ राजू ने आज समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को ज्वाइन कर लिया है। प्रतापगढ़ के लक्ष्मी सदन में आयोजित अपना दल के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजेश्वर सिंह यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मौजूद छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि इससे पार्टी का संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। इसके पहले भी कई सपा नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा सहित कई अन्य पार्टियों में जा चुके हैं। 2019 के पहले पार्टी से नेताओं का जाना सपा पर कैसे असर डालता है, इसकी चर्चा चारों तरफ है।

Related posts

विभिन्न मांगों को लेकर किसान दे रहे धरना। राजकीय छात्रावास के समीप दे रहे धरना। बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं के लिए दे रहे धरना। धरना स्थल पर किसानों के आने से रोकने पर लगाया जाम। कलेक्ट्रेट के समीप लगाया जाम। किसान नेता रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में चल रहा प्रदर्शन।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

सपा के विधायकों की कल पार्टी कार्यालय में होगी अहम बैठक

Desk
2 years ago

दलितों का उग्र प्रदर्शन जारी, कचहरी परिसर में घुस प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, कचहरी परिसर के बाहर खड़े वाहनो में तोड़फोड़, एक दर्जन वाहनों में आगजनी कर की तोड़फोड़, मेरठ में एक दर्जन स्थानों पर प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारी मीडिया पुलिस ओर पुलिस को बना रहे है निशाना, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कहचरी पुल का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version