[nextpage title=”akhilesh” ]

बीते दिनों उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विस्फोटक मिलने की खबर के बाद से ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सीएम योगी ने इसकी जाँच के लिए NIA और ATS को बुलवाया था। साथ ही विधानसभा में मिले पाउडर को लेकर कई बाते सुनने को मिल रही है। इसके बाद पूरी विधानसभा को किले में तब्दील कर दिया गया था। अंदर जाने से पहले सभी की अच्छी तरह से जाँच की जा रही है। मगर इसी सुरक्षा को धरा बताते हुए समाजवादी पार्टी के एक नेता (samajwadi party leader) के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना हो गयी है।

ये भी पढ़ें, समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद पर शिवपाल यादव का ‘बड़ा खुलासा’!

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा नेता की जेब से हुई चोरी (samajwadi party leader) :

  • उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से ही इसकी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
  • सिर्फ कुछ ख़ास लोगो को ही विधानसभा में जाने की इजाजत मिल रही है।
  • मगर अब इसी बीच एक और घटना हुई है जिससे विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गये है।
  • उत्तर प्रदेश की विधानसभा के अंदर से ही जेबकतरों ने लगभग 1 लाख रूपये उड़ा दिए है।
  • सपा नेता के साथ हुई इस चोरी की वारदात के बाद वहाँ जैसे हड़कंप मच गया।
  • सपा के आगरा जिले के अध्यक्ष राम सहाय किसी काम के सिलसिले में विधानसभा गये थे।

ये भी पढ़ें, लखनऊ पुलिस कर रही है भू-माफियाओं के इशारे पर काम!

  • विधानसभा के अंदर जाने के लिए गेट पर पास बनवाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे।
  • इस दौरान किसी ने उनकी जेब में रखे हुए 2 हजार के नोटों के 50 बण्डल को पार कर दिया।
  • जब सपा नेता को इस बात का पता चला तो उन्होंने सुरक्षा में लगे कर्मियों से मदद माँगी।
  • मगर सुरक्षाकर्मियों ने सपा नेता की किसी भी प्रकार की मदद करने से मना कर दिया।
  • इसके बाद ही सपा नेता ने 100 नंबर डायल कर उसपर घटना की सूचना को पहुँचाया।
  • मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है मगर अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें, फँस सकते है सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें