Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जमकर गरजे उदयराज,2022 में संविधान बचाने की लड़ाई।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जमकर गरजे उदयराज,2022 में संविधान बचाने की लड़ाई।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जमकर गरजे उदयराज,2022 में संविधान बचाने की लड़ाई।

#Unnao –

देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है 2022 का चुनाव।देश के संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वालों से लड़ना ही हर गरीब, मजदूर,कमजोर की जिम्मेदारी है।पूंजीपतियों की गुलाम सरकार से देश को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है।यह बातें आज विधानसभा पुरवा के पुरवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कही।उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए जमकर गरजे उदयराज यादव।

विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है।ऐसे में राजनीतिक दल विभिन्न आयोजनों के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।पुरवा विधायक में विधानसभा अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा के सभी पदाधिकारियों का सम्मान कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता के बीच जाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने संम्बोधित करते हुए कहा कि हमें 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से लग जाना है।जनता के बीच हम अखिलेश सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे।प्रदेश की जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए तन मन से काम करना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उदयराज यादव ने वर्तमान स्थिति पर मौजूदा विधायक पर जमकर निशाना साधा।उदयराज यादव ने कहा कि हमने क्षेत्र में 20 वर्षो तक काम किया लेकिन एक भी आदमी यह नही कह सकता कि हमने किसी से पैसा लिया।रामायण, कथा में 50 हजार चंदा देकर लोगों को फुसलाने वाले आज गरीब जनता का पैसा लूटने का काम कर रहे हैं।लेकिन आपसब को सचेत रहना है।इस बार पैसा तो ले लेना है लेकिन वोट समाजवादी पार्टी को ही देना है।कुछ लोग फिर करोडों रुपये खर्च कर आपको खरीदने का काम करने वाले हैं जबकि उदयराज आपको सम्मान देने का काम करते हैं और करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेत्री अन्नू टंडन ने भाजपा की जनविरोधी सरकार पर जमकर हमला बोला।अन्नू टंडन ने किसानों को लेकर कहा कि यह सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम करने का कानून लायी है जिसका परिणाम होगा कि कल न किसान को उसकी उपज की कीमत मिलेगी न गरीब को राशन।अखिलेश यादव की नीतियां ही देश और संविधान को बचा सकती हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख राम प्रसाद, शिव बहादुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

बाराबंकी: अज्ञात बदमाशों ने किया युवक का अपहरण

Shivani Awasthi
6 years ago

20 वर्षीय युवक की विद्युत के चपेट में आने से मौत, परिवार वाले आनन-फानन में उसे सिकंदरपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, सिकंदरपुर क्षेत्र के जजौली गांव की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मनरेगा- ग्रामपंचायत अधिकारी से धनराशि वसूली के आदेश

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version