[nextpage title=”agra” ]

बीते दिनों लखनऊ में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) का राज्य सम्मेलन हुआ था जिसमें नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। अब सभी सपा कार्यकर्ता 5 अक्टूबर के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में लग गये हैं। मगर इस बीच आगरा से सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले एक बुरी खबर सामने आयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”agra2″ ]

सपा को लगा तगड़ा झटका :

  • समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है।
  • इसमें अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए सपा का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।
  • समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसके लिए अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी है।
  • मगर आगरा में होने वाले इस अधिवेशन के पहले सपा के लिए एक बुरी खबर आयी है।
  • सपा के पास से आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी निकल गयी है।
  • बीते दिन अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें 36 वोट खिलाफ में पड़े।

ये भी पढ़ें, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के घर के बाहर हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा

  • 51 सदस्य में से 32 सदस्य पहले ही इस अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर चुके थे।
  • प्रस्ताव के लिए 12 बजे के करीब मतदान हुआ जिसमें 36 वोट अध्यक्ष के खिलाफ पड़े।
  • वोट से पहले ही दोनों गुट के नेताओं ने सदस्यों के फोन जब्त कर लिए थे।
  • साथ ही उन्हें घरों से लेकर मतदान स्थल तक कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद कुशल यादव ने समर्थकों संग बैठक की।
  • इसमें तय हुआ कि वे फिर से इसका चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल ने डिंपल यादव पर लगाये ‘गंभीर आरोप’

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें