Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा यूथ ब्रिगेड के नए पदाधिकारी किये गए मनोनीत

samajwadi party

samajwadi party

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और भाजपा दोनों के लिए 2019 से पहले उपचुनावों में बड़ी परीक्षा रहने वाली है। उपचुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने दिवंगत सांसद की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद सपा के सभी पदाधिकारी इन दिनों कैराना का दौरा कर रहे हैं। उपचुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में अब बड़ा बदलाव कर डाला है।

सपा ने तेज की तैयारियाँ :

कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट की सभी विधानसभा सीटों पर 2-2 नेताओं को लगाया गया है। इन नेताओं की जिम्मेदारी दी गयी  है कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 3 दिन पूर्व ही कैराना सीट को लेकर नेताओं के साथ बैठक की जिसमें शामली और सहारनपुर जनपद में आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। इस बैठक में जिले से आये कई नेताओं ने शिरकत की थी।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय सिंह राणा ने साबिर अली को कैराना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और सलमान कुरैशी को कैराना नगराध्यक्ष बनाया है। मुजफ्फरनगर रोड स्थित कार्यालय पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष संजय सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा सांप्रदायिकता बढ़ी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान कैराना की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सलमान कुरैशी को नगराध्यक्ष तथा साबिर अली को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया।

Related posts

2019 लोकसभा चुनाव: कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय

Shashank
7 years ago

शिवपाल का सैफई थाने में प्रदर्शन, पथराव में घायल हुए 2 सिपाही!

Divyang Dixit
8 years ago

एनआईए के अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के प्रमुख आरोपी मुनीर के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version