उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में यूपी पुलिस की डायल 100 योजना के तहत नए एप्प और लोगो का अनावरण किया, जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

एक-एक करके परिणाम दिखाई दे रहे हैं:

  • सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को डायल 100 योजना के नए एप्प और लोगो का अनावरण किया।
  • जिसका आयोजन नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया।
  • कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीजीपी जावीद अहमद भी मौजूद रहे।
  • अनावरण के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि, पुलिस विभाग को डायल 100 के लिए बहुत-बहुत बधाई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार के कामों के परिणाम एक-एक करके दिखाई देने लगे हैं।
  • डायल 100 के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि, डायल 100 नंबर योजना है।
  • उन्होंने इसी में आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार का यह सबसे बड़ा फैसला है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने हर क्षेत्र में काम किया है और उदाहरण पेश किया है।

उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाये:

  • कार्यक्रम के संबोधन में सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोग उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने एक दिन में 5 करोड़ पेड़ लगाकर कीर्तिमान बनाया था।
  • साथ ही कार्यक्रम में सीएम ने पिछली सरकार को पत्थरों वाली सरकार भी बताया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें