2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बसपा से गठबंधन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही है। इस बीच लखनऊ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर की जिला कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल कर दिया है। अखिलेश यादव के इस फैसले से जिले की राजनीति में नए समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सपा ने घोषित की सिद्धार्थनगर जिला इकाई :

2019 के पहले समाजवादी पार्टी की सिद्धार्थनगर जिला इकाई की घोषणा कर दी गयी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, सपा नेता अजय कुमार उर्फ झिनकू चौधरी को 2007 से अब तक लगातार पांचवी बार अध्यक्ष नामित किया गया है। लखनऊ से सपा प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा से समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं में खुशी की लहर है। इन्हें पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का काफी करीबी माना जाता है। यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी चुनाव कमान भी अजय चौधरी ही देखते रहे है। इसके साथ ही सपा नेता बिरेंद्र तिवारी, अनूप यादव व सरफ्रराज भ्रमर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अफसर रिजवी पार्टी के महासचिव व बाल कृष्ण उर्फ बलई को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

सपा से है पुराना रिश्ता :

पुराने सपा नेता तौलेश्वर निषाद सहित तेज प्रताप सिंह, निरंकार सिंह, उदयभान तिवारी, अजय कुमार यादव, रामचन्दर चौरसिया, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, तुफैल अहमद, कृष्णनाथ यादव और हरिराम यादव को जिला सचिव मनोनीत किया है। सोनू यादव को कार्यकारिणी में जगह सपा के नौजवान नेता श्रीष प्रताप यादव उर्फ सोनू यादव को पहली बार कार्यकारिणी में स्थान मिला है। चर्चाएँ हैं कि सोनू को उनकी काबिलियत और समझ को देखते हुए जिम्मेदारी सौपी गयी है। समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं को इनसे काफी अपेक्षा है। पूर्व विस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, मो. सईद भ्रमर, सपा नेता चिन्कू यादव, उग्रसेन सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का काफी करीबी भी माना जाता है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें