[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनावों के पहले ही गृहयुद्ध शुरू ही गया था। पूर्व सीएम अखिलेश ने अपने मंत्रिमंडल से चाचा शिवपाल यादव को बर्खास्त करने से इसकी शुरुआत कर दी थी। इसके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी अखिलेश यादव ने कब्ज़ा कर लिया था। अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध (controversy) शुरू होने की संभावना दिखाई दे रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral” ]

आज है लोहिया ट्रस्ट की बैठक (controversy) :

  • समाजवादी पार्टी में इन दिनों कुछ भी पहले जैसा नहीं रह गया है।
  • यूपी विधानसभा चुनावों के पहले ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • इसके खामियाजा सपा को चुनाव में मिला और उसकी सीटें 225 से कम होकर 47 हो गयीं थी।
  • साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुलायम को हटकर खुद अखिलेश यादव काबिज हो गए थे।
  • मगर अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में जंग शुरू होती दिखाई दे रही है।
  • आज लखनऊ में राममनोहर लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी है।
  • लखनऊ में 12 बजे के करीब ये बैठक होने वाली है।
  • इस बैठक में लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के भी आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें, 2019 के चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट और कहा…

  • इस ट्रस्ट में शिवपाल यादव, अखिलेश यादव यादव और रामगोपाल यादव बतौर सदस्य जुड़े हुए हैं।
  • लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में ये बैठक आयोजित की गयी है।
  • खबर है कि अब लोहिया ट्रस्ट के भी अध्यक्ष अखिलेश यादव बन सकते हैं।
  • इसी लोहिया ट्रस्ट को लेकर शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह पर दबाव भी बनाया हुआ है।
  • समाजवादी पार्टी में अध्यक्ष पद के बाद अब लोहिया ट्रस्ट को लेकर भी जंग होने की उम्मीद है।
  • इस बैठक के लिए सपा नेता शिवपाल यादव और भगवती सिंह लोहिया ट्रस्ट पहुँचे हैं।

ये भी पढ़ें, सपा में बिखराव जारी, एक और MLC ने दिया इस्तीफा!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें