उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों चुनावों में मिली हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा ने 2019 के पहले पार्टी एक और चुनाव में अपनी किस्मत (samajwadi party meeting) आजमाने जा रही है।

ये चुनाव लड़ेगी सपा (samajwadi party meeting) :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
  • इसके बाद अखिलेश यादव संगठन को मजबूत और निकाय चुनाव में जीत के दावे कर रहे थे।
  • मगर निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनावों की तरह सपा का सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
  • अब सपा ने दोनों चुनावों में मिली हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है।
  • फैजाबाद में सपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक को आयोजित किया गया था।
  •  सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष गंगासह यादव ने निर्देश दिया।
  • मतदाता सूची सत्यापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर बैठकों को आयोजित किया जाएं।
  • सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार विधानसभा बूथों में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • इसलिए प्रभारी को नियुक्त कर जिला मुख्यालय पर इसकी सूची जमा कर दें।
  • उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के चुनाव को भी समाजवादी पार्टी पूरी गंभीरता से लड़ेगी।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बना रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें