उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक आज राजधानी लखनऊ में हुई। यह बैठक सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुलाई थी। जिसके तहत बैठक में राज्यसभा और एमएलसी के नामों पर चर्चा होनी थी।

सभी बड़े नेता होंगे मौजूद:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।
  • यह बैठक सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुलाई थी।
  • बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रो० रामगोपाल यादव, प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव और मंत्री आजम खान समेत कई बड़े नेता मौजूद।

सपा प्रमुख के आवास पर मीटिंग:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में सपा की संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हुई।
  • यह बैठक सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के आवास पर हो रही है।

संसदीय बोर्ड की बैठक समाप्त हुई:

  • समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक समाप्त हो चुकी है।
  • इस बैठक में राज्यसभा और एमएलसी के नामों पर फैसला होना था।
  • बैठक में आज नामों को लेकर कोई खास प्रगति नहीं हो पाई है।
  • पूर्व सपा नेता अमर सिंह पर पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गयी है।
  • पार्टी के कई बड़े नेता अमर सिंह के नाम पर सहमत होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।
  • मंत्री आजम खान ने खुलकर अमर सिंह के विरोध में मोर्चा खोला है।
  • आजम खान का साथ एक और बड़े नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने भी दिया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में कुछ भी नहीं कहा।
  • पार्टी के यूपी प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने कई नाम सुझाये हैं।
  • आज की बैठक में कोई हल न निकला पाने के कारण जल्द ही दोबारा बैठक की जा सकती है।
  • बैठक में कोई हल न निकल पाने से नाराज प्रो० रामगोपाल यादव मीटिंग से निकलकर सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें