उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राजधानी लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

11 बजे शुरू होगी  बैठक:

  •  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आज पार्टी के एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
  • बैठक में सपा के 64 एमएलसी और 63 जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।
  • यह बैठक प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे शुरू  होगी।
  • बैठक में सपा प्रमुख के साथ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के तहत बैठक:

  • सपा कार्यालय में आज एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई गयी है, जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख करेंगे।
  • यह बैठक सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुलाई गयी है।
  • बैठक में सपा प्रमुख एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
  • बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जिताऊ कैंडिडेट्स के बारे में भी राय मांग सकते हैं।
  • साथ ही पार्टी की ओर से घोषित कैंडिडेट्स की भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

सपा प्रमुख ने लगाई फटकार:

  • समाजवादी पार्टी ने आज अपने एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी।
  • करीब 3 घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की थी।
  • बैठक में सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री के कामों की तारीफ़ की।
  • साथ ही पार्टी के सभी लोगों को फटकार लगायी और कहा कि, चुनाव से पहले सभी सुधर जाएँ वरना पार्टी चुनाव हार जाएगी।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी की छवि को लेकर काफी संजीदा हैं और शायद उनकी ये संजीदगी सपा प्रमुख ने भी भांप ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें