Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

थानाध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे सपा विधायक

akhilesh yadav meerut

akhilesh yadav meerut

राजनीति और प्रशासन आपस में किस तरह जुड़ चुके हैं, इसका सभी को पता है। आये दिन हमें राजनेता और सरकारी अधिकारी के बीच टकराव की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। इस बार इस विवाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी विधायक का नाम सामने आया है। सपा विधायक ने अपने ही क्षेत्र के सरकारी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जो पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुका है। हर तरफ बस सपा विधायक के इसी काम की चर्चाएँ हो रही है।

थानाध्यक्ष के खिलाफ सपा विधायक दे रहे धरना :

समाजवादी पार्टी के जंगीपुर से विधायक वीरेंद्र यादव ने यहाँ के थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा विधायक ने थानाध्यक्ष पर बिना रिश्वत लिए कोई काम न करने का और जनता के लिए हिटलरशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सपा विधायक ने कहा कि इस सरकार में कुछ भी सही से नहीं हो रहा है, तभी तो सत्ता पक्ष के विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं। इस मामले पर सीओ ने कुछ और ही कहानी बताई है। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष अवैध ईंट-भट्टों वालों के खिलाफ इस समय अभियान शुरू किये हैं इसी कारण सपा विधायक उनके खिलाफ धरना दे रहे हैं।

सपा विधायक बना रहे दबाव :

समाजवादी पार्टी के विधायक जानते हैं कि सरकार उनकी नहीं है इसी कारण वे धरना प्रदर्शन करने पर बैठ गये हैं। वे अब नेताओं का पुराना हथकंडा अपना रहे हैं जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके। सपा विधायक के इस धरने में प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही प्रधानसंघ के अध्यक्ष भयंकर सिंह यादव ने उनके साथ स्थानीय थाने से 100 मीटर दूर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा नेताओं ने सड़क पर उतर कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

ये भी पढ़ें : हम लोग वोट लेने नहीं, गले लगाने आये हैं- अखिलेश यादव

Related posts

बच्चों से बेचवाया जा रहा स्टेशन पर लोकल पानी, रेलवे के जिम्मेदार मौन

Desk
2 years ago

पांच साल पहले हुई रामप्रसाद की हत्या का STF और चिनहट पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या, घर मे शव जलाने के 9 माह बाद दर्ज कराई थी थाने में गुमसुदगी, 2012 में हुई सनसनीखेज वारदात का अब हुआ खुलासा, हत्यारी पत्नी गुड्डी प्रेमी राम चन्द्र के साथ गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध और मृतक की संपत्ति के लालच में रची गई थी हत्या की साजिश।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

गन्ने से भरा ट्रेक्टर ट्राली पलटी युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा, थाना उघैती क्षेत्र के गोपालपुर मजरा ईखखेडा़ पास हुआ हादसा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version