[nextpage title=”viral” ]

आज से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ में तीन दिवसीय दौरा प्रारंभ हो रहा है। इस दौरे में अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे और साथ ही योगी सरकार के कई मंत्रियो के लिए चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। अमित शाह के दौरे से पहले ही अब समाजवादी पार्टी में टूट की खबर आनी शुरू हो चुकी है। खबर है कि मुलायम सिंह यादव खेमे के दो एमएलसी (samajwadi party MLC) अब विधानपरिषद से इस्तीफ़ा देने जा रहे है।

ये भी पढ़ें, सपा ने बदले प्रवक्ता, इन 4 नए चेहरों को मिली जगह!

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

यशवंत सिंह, मधुकर जेटली देंगे इस्तीफ़ा (samajwadi party MLC) :

  • समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव के बाद से ही कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
  • शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच का रिश्ता अब जगजाहिर चुका है।
  • उनके सार्वजनिक मंच पर अखिलेश पर बयानबाजी की ख़बरें आये दिन सुनने को मिलती रहती है।
  • आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ में दौरा शुरू हो रहा है।
  • इस दौरे में वे योगी सरकार के मंत्रियों को सदन का सदस्य बनाने पर विचार करेंगे।
  • अब खबर सुनने को मिल रही है कि इन मंत्रियो के लिए सपा के दो एमएलसी इस्तीफ़ा देंगे।

ये भी पढ़ें, अब जल्द ऑनलाइन मिलेंगे यूपी के खादी उत्पाद :CM

  • समाजवादी पार्टी के यशवंत सिंह और मधुकर जेटली के इस्तीफा देने की खबरें जोरों पर है।
  • इस तरह अब यूपी में चुनाव के बाद बीजेपी एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है।
  • खबरें है कि दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के लिए ये दोनों नेता अपनी सीटें छोड़ेंगे।
  • इसके अलावा सपा के कई और भी नेताओं के इस्तीफे की खबरें तेजी से सुनने को मिल रही है।
  • ऐसा होने से भाजपा के लिए 2019 में यूपी फ़तेह का रास्ता और साफ़ हो जाएगा।
  • इस तरह दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के सदन में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें, रामगोपाल यादव चुगलखोर और चापलूस हैं- शिवपाल सिंह यादव

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें