[nextpage title=”viral” ]

अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हुए विधानसभा चुनावों में सपा को बुरी तरह हार मिली थी और उसे सिर्फ 47 सीटें ही मिली थी। इसके बाद से ही अखिलेश के नेतृत्व को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की असली परीक्षा तो आगामी अक्टूबर (national conference) में होने जा रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अक्टूबर में होगा अध्यक्ष का चुनाव (national conference) :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 4 अक्टूबर को होने जा रहा है।
  • इसके पहले समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मलेन 23 सितंबर को होना प्रस्तावित है।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया जायेगा।
  • इस अधिवेशन के आगरा या झाँसी में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • साथ ही खबर है कि राज्य सम्मलेन में नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष चुना जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हुआ था।
  • इस दौरान अखिलेश विशेष अधिवेशन बुलाकर मुलायम को हटाकर खुद अध्यक्ष बन गए थे।
  • इसके बाद से ही सपा में दंगल शुरू हो गया था जो आज तक चल रहा है।

ये भी पढ़ें, क्या हुआ जब शिवपाल से कानून व्यवस्था पर पूछा गया ‘सवाल’!

  • समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद बीते दिन भी सामने आया था।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साफ तौर पर कांग्रेस से गठबंधन का विरोध किया था।
  • उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन के कारण ही सपा को हार मिली है।
  • मुलायम ने कहा था कि बिना गठबंधन के चुनाव लड़ते तो आज यूपी में हमारी सरकार होती।
  • साथ ही मुलायम सिंह ने किसी भी पार्टी से आगे गठबंधन के लिए अखिलेश को आगाह किया।
  • मुलायम ने कहा कि आगे किसी से गठबंधन हुआ तो हम भी अपना अलग फैसला लेंगे।
  • अखिलेश पहले ही साफ़ कह चुके है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन किसी कीमत पर नहीं टूटेगा।

ये भी पढ़ें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया और कहा…

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें