[nextpage title=”samajwadi party” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद से पार्टी में सुलह की खबरें आनी शुरू हो गयी थी। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि मुलायम के आशीर्वाद के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश शिवपाल यादव को पार्टी में अहम पद दे सकते हैं। आज सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (samajwadi party national executive) घोषित हो गयी है जिसमें एक बड़ा खुलासा हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई घोषित :

  • समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह के अखिलेश को आशीर्वाद के बाद से सुलह की खबरें आ रही थी।
  • शिवपाल यादव ने भी अखिलेश को फोन करके अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी थी।
  • साथ ही अखिलेश के अध्यक्ष बनने पर ट्वीट कर उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया था।
  • इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकते है।
  • खबरें थी कि खुद मुलायम भी अखिलेश से शिवपाल को पार्टी में पद दिए जाने की बात कह चुके है।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने अध्यक्ष बनने के साथ प्रमुख महासचिव का पद बनाया था।

ये भी पढ़ें, शिवपाल यादव पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दिया बड़ा बयान

  • इसके बाद से शिवपाल यादव के पार्टी में महासचिव बनाये जाने की खबरें आने लगी थी।
  • समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है जिसमें बड़ा खुलासा हो गया है।
  • सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को शामिल नहीं किया गया है।
  • उनकी जगह इस कार्यकारिणी में इन्द्रजीत सरोज को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
  • इसके साथ ही रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव का पद दिया गया है।
  • सपा की इस कार्यकारिणी में अखिलेश और रामगोपाल के करीबीयों को जगह दी गयी है।

ये भी पढ़ें, बीजेपी विधायक संगीत सोम ने फिर से दिया विवादित बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें