[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से ही समाजवादी पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने एक नया गाना और नारा भी निकाला है जिसके जरिये लोगो को सपा की सदस्यता लेने को कहा जा रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

चलो चले अखिलेश के संग :

  • समाजवादी पार्टी ने बीते महीने से ही अपना सदस्यता अभियान शुरू किया था।
  • इसके अंतर्गत अभी तक लाखो लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले चुके है।
  • अब समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव ने नेतृत्व में एक नया गाना भी निकाल दिया है।
  • समाजवादी पार्टी ने इसे ‘चलो चले अखिलेश के संग’ नाम दिया है।
  • इस नारे के लिए बाकायदा एक रथ भी निकाला गया है।
  • इस रथ का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव कर रहे थे।
  • राजधानी लखनऊ के सभी विधानसभा क्षेत्रो में इस रथ को चलाया जाएगा।
  • 5 मई 2017 को मोहनलालगंज, 6 मई को सरोजनीनगर, 7 मई को कैंट में यह चलेगा।
  • 8 मई को लखनऊ के पश्चिमी क्षेत्र, 9 को मध्य और 10 को उत्तरी में अभियान चलेगा।
  • 11 मई को बक्शी का तालाब और 12 मई को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलेगा।
  • इस अभियान का समापन 12 मई को पार्टी ऑफिस में हो जाएगा।
  • आपको बता दें कि इस अभियान की शुरुआत अखिलेश यदावने ही की थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें