2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन शुरू हो गया है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद तमाम सीटों पर पार्टी नेताओं ने सभाएं और पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की तरफ से बाराबंकी में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया जहाँ पर कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।

सपा ने किया धन्यवाद सभा का आयोजन :

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी बौखला गयीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों और व्यापारियों, गरीबों को ठगा है और जब आदमी बौखलाता हैं तो उल्टे सीधे फैसले लेता है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि 2019 का चुनाव बिना अखिलेश यादव के सम्भव नहीं है भारतीय जनता पार्टी के लिए। 2019 मे समाजवादी पार्टी जिसको चाहेगी, वहीं इस देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग सड़क पर संघर्ष करेंगे और इस देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटायेंगे।

कई बड़े नेता रहे मौजूद :

बाराबंकी में हुई इस धन्यवाद् सभी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के साथ ही पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, एमएलसी राजेश यादव, पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गोमती यादव, ब्लॉक प्रमुख (हैदरगढ़) बब्लू सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह ,अदनान चौधरी, जावेद खान, धीरज यादव ,पिन्कू सिंह सतीश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

ये भी पढ़ें-

बेड पर संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले नव दंपत्ति के शव

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रॉक्टर से भिड़ा छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, मोहसिन रजा ने दिखाई हरी झंडी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें