राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने आजम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि लखनऊ के गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता की और आजम खां का बचाव किया।

भाजपा पर बोला हमला :

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान सपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश और जनता के लिए भाजपा शासन के डेढ़ वर्ष बहुत भारी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह त्रस्त है और उनमें भय का वातावरण है। इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर और फर्जी मुकदमा किसी के ऊपर भी हो सकता है। लोकतंत्र में भाजपा की है पहली सरकार है जहां कानून का राज नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर पल लोग डर के साए में जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कारनामों से पूरा प्रदेश आहत हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सरकार को अपने आप से ऊपर मान लिया है। सत्ता का इस्तेमाल भाजपा अपने स्वार्थों के लिए कर रही है। भाजपा सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है।

आजम खान का किया बचाव :

सपा प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान के खिलाफ भाजपा एजेंडा चलाकर राजनीतिक बदला ले रही है। फर्जी मुकदमों के जरिए आजम खान का अपमान और उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके ऊपर जो एफआईआर दर्ज की गई, वह कहां की घटना है और कहां दर्ज की गई। लोग दिल्ली से चलकर आये और लखनऊ में एफ आई आर दर्ज की गई। यह सरकार किसी के ऊपर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सकती है। आज़म खान ने कुंभ का आयोजन किया था। उन्होंने शांतिपूर्वक उन्होंने कुंभ का आयोजन किया जहाँ कोई कोई अफरातफरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके एफ आईआर करवा रही है। आजम खां के बहाने सपा नेताओं को फंसाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने भी कहा है कि सपा को बदनाम करने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ऐसे तरीके को बर्दाश्त नहीं करेगी। आजम खान के खिलाफ फर्जी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सपा की मांग है की तत्काल एफ आई आर को रद्द किया जाये। सत्ता का दुरुपयोग जिस तरह से हो रही है आजम खां की हत्या हो सकती है।

पूर्व मंत्री को मिले सुरक्षा :

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आजम खां पर लगे सारे मुकदमों को वापस किया जाना चाहिए। इस तरह की धमकी देना कि मी टू मामले में अगर जयाप्रदा मुंह खोलेंगे तो जेल भेज देंगे, इस तरह की धमकी देना न्यायोचित नहीं है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और सपा इस तरह की बातों का विरोध करती है। आजम खान के खिलाफ फर्जी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें