Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

VIDEO: सदन में सपा ने आलू किसानों के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आज बजट सत्र का आयोजन किया गया है। यूपी विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए सभी दलों के विधायक सदन में पहुँच रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार के कार्यों का विरोध करने के लिए बहुत अलग रास्ता ढूँढा है। समाजवादी पार्टी के कई नेता आज सदन में आलू किसानों के विरोध के समर्थन में आलू की बनी माला पहने चले आये हैं। इसके अलावा कई अन्य विधायकों ने भाजपा सरकार का विरोध करने का एकदम अलग और नायाब तरीका ईजाद किया है।

सपा ने की बैठक :

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता मिलने के बाद सपा सबसे अधिक विधायकों के साथ विपक्ष की भूमिका में है। सदन में बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा विधानमंडल दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की बैठक बुलाई। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान भाजपा सरकार को घेरेने पर रणनीति बनी गयी। इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी और सपा के सभी विधायक और एमएलसी मौजूद रहे थे। इस बैठक में सपा ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए आलू किसानों का मुद्दा, कासगंज हिंसा का मुद्दा समेत सभी बड़े मुद्दों को सदन में उठाने का फैसला किया है।

https://youtu.be/Qo5WpZv67Pk

सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन :

आज बजट सत्र के लिए सदन की शुरुआत के साथ ही विधायकों का आना शुरू हो गया था। सपा विधायकों ने सदन में पहुँचते ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इनमें से कुछ सपा विधायकों ने तो आलू किसानों की हालत का मुद्दा उठाने के लिए स्वयं ही आलू की माला पहन ली थी। इसके अलावा कुछ विधायक अपने हाथों में विरोध करने के लिए नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया। सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया।

 

ये भी पढ़ें : बजट सत्र में गूंजेगा कासगंज हिंसा का मुद्दा, योगी सरकार को घेरेगा विपक्ष

Related posts

सण्डीला:किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म करने व दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार

Desk
3 years ago

होटलों में आग से पांच की मौत: अवैध टैक्सी स्टैंड बना दमकल के लिए मुसीबत

Sudhir Kumar
6 years ago

गंगा नदी में मस्ती करते 5 किशोर डूबे, 2 लापता

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version