केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा ने मोदी सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत आज सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखनऊ में सपा फ्रंटियर विंग की बैठक बुलाई। यह रैली 7 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई थी।

  • लखनऊ में हुई इस बैठक में शिवपाल यादवने पार्टी के फ्रंटियर विंग के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं को 7 दिसंबर की रैली में अधिक संख्या में शिरकत करने के निर्देश दिये।
  • शिवपाल ने कहा कि को नोटबैन के खिलाफ समाजवादी लोग लड़ाई लड़ेगे।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में उपजे आर्थिक आपातकाल का समाजवादी लोग विरोध करें।
  • शिवपाल सिंह ने कहा कि 7 दिसंबर को यूपी की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

किसान बर्बाद होगा तो देश बर्बाद होगाः

  • वहीं, सपा मुखिया मुलायम सिंह ने सदन में सरकार पर प्रहार किये।
  • मुलायम सिंह ने मांग रखी कि पीएम नरेन्द्र मोदी सदन में आकर बयान दें।
  • उन्होने कहा कि नोटबंदी के कारण आम आदमी परेशान हो रहा है।
  • किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है।
  • मुलायम सिंह ने कहा कि देश का किसान बर्बाद होगा तो पूरा देश ही बर्बाद हो जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि केन्द्र के नोटबंदी के फैसले के बाद किसानों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की सब्जियां सड़ रही हैः

  • सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल ने सदन के बाहर पकत्रकारों से वार्ता में कहा कि नोटबंदी से किसान परेशान है।
  • किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।
  • नोटबंदी के कारण किसानों कि सब्जियां सड़ रही हैं।

बंद और आक्रोश दोनो हैः

  • सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि नोटबंदी के कारण सभी को समस्या हो रही है।
  • भारत बंद के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भारत में इसको लेकर बंद और आक्रोश दोनों है।
  • नरेश अग्रवाल के मुताबिक भारत बंद पूरी तरह से सफल हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि नोटबंदी के विरोध में देश में जगह- जगह मार्केट बंद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें