[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश की धरती पर बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कदम रखने से पहले ही बसपा के 1 और समाजवादी पार्टी के 2 एमएलसी ने इस्तीफ़ा दे दिया था।समाजवादी पार्टी के लिये खास तौर पर ये काफी बड़ा झटका था। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी और पीएम मोदी को घेरने की तैयारी (samajwadi party rally) भी शुरू कर दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

सभी 75 जिलो में रैली करेगी सपा (samajwadi party rally) :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा को भाजपा के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा था।
  • इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी में अखिलेश और शिवपाल के टकराव देखने को मिलता था।
  • चुनाव के बाद पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
  • इस प्रदर्शन के जरिये अखिलेश यादव सीएम योगी और पीएम मोदी पर एकसाथ निशाना साधेंगे।
  • 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी की रैली का कार्यक्रम रखा गया है।
  • अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये रैली उत्तर प्रदेश के अयोध्या से शुरू की जा रही है।
  • समाजवादी पार्टी द्वारा इस रैली का नाम देश बचाओ, देश बनाओं रखा गया है।
  • उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में समाजवादी पार्टी को इस रैली को करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें, 3 सपा एमएलसी के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दिया ‘बड़ा बयान’!….

  • खास बात है कि सीएम योगी भी मुख्यमंत्री बनने के बाद से 2 बार अयोध्या जा चुके हैं।
  • यूपी चुनाव को हारने के बाद से समाजवादी पार्टी ने कोई भी बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है।
  • योग दिवस पर सपा नेताओं ने सिर्फ़ प्रदर्शन के नाम पर साईकिल ही चलाई थी।
  • समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त को रैली के लिए चुनने का एक ख़ास कारण है।
  • असल में साल 1942 में इसी दिन महात्मा गाँधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।
  • इस तरह समाजवादी पार्टी इसी दिन से राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली करने जा रही है।
  • सपा में वैसे भी इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
  • ऐसे में ये रैली नेताओं में पहले जैसा जोश भरने में कितना कामयाब होती है, ये देखना होगा।

ये भी पढ़ें, अखिलेश से मिलेंगे शिवपाल, हो सकता है समझौता!

[/nextpage]

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें