Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

4 फरवरी को मुंबई में होगी सपा की रैली

उत्तर प्रदेश के 2 चुनावों में मिली हार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी हैरान हैं। उन्हें पता है कि सपा में गुटबाजी के कारण ऐसी हार मिली है। अब अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली का ऐलान हो चुका है।

अखिलेश ने शुरू की 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। वे लगातार कई दलों के नेताओं को सपा में शामिल करा रहे हैं जिससे पार्टी का संघठन मजबूत किया जा सके। इसके अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो से इसके लिए आवेदन भी मांगे हैं जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गयी है। अखिलेश का कहना है कि लोकसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिस पर राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करके फैसला लेगा।

4 फरवरी को होगी सपा की रैली :

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही अन्य राज्यों में भी अपनी जड़े फैलाना शुरू कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश से बाहर निकलते हुए समाजवादी पार्टी की रैली 4 फरवरी को महानगर मुंबई में होने जा रही है। सपा की देश बचाओ – देश बनाओ रैली मुंबई के सायन में होगी। इस रैली के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। मुंबई की इस रैली का आयोजन महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने किया है। इस रैली को सपा की महाराष्ट्र में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अखिलेश के साथ ही इस रैली में जया बच्चन, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और किरणमय नंदा मौजूद रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश ने लखनऊ पुलिस कप्तान को कहा, हैसियत में रहें

Related posts

सूबे के 12 जिलों में आज से शुरू हो रहा है, महिला कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट!

Divyang Dixit
8 years ago

एक ने मौके पर दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम…….

Desk
2 years ago

हम गाय की सेवा करने वाले लोग हैं, इस पर राजनीति नहीं करते- सीएम

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version