उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की।
रजत जयंती कार्यक्रम के तहत कांफ्रेंस:
- उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की।
- यह प्रेस वार्ता पार्टी के आगामी 5 नवम्बर को होने वाले रजत जयंती समारोह के तहत की गयी थी।
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी के स्थापना दिवस पर रजत जयंती का कार्यक्रम है।
- शिवपाल यादव ने आगे जानकारी दी कि, कार्यक्रम में रामजेठमलानी, अभय चौटाला शामिल होंगे।
- इसी में आगे जोड़ते हुए, शरद यादव, लालू यादव और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के शामिल होने की जानकारी दी।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है।
देश से हटायेंगे भाजपा की सरकार:
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, देश से भाजपा की सरकार हटायेंगे।
- उन्होंने इसी में जोड़ते हुए कहा कि, भाजपा सरकार न बना पाए यही हमारा लक्ष्य है।
- इसके साथ ही शिवपाल यादव ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी दूसरे राज्यों में भी गठबंधन करेगी।
- वहीँ उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि, 2017 में मौजूदा बहुमत से ज्यादा सीटें लायेंगे।
अखिलेश यादव भी आयेंगे कार्यक्रम:
- इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश के आने की भी पुष्टि की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार