उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार 6 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद समीक्षा बैठक का आयोजन किया था। जिसके तहत सपा की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हो चुकी है। बैठक में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

सपा की समीक्षा बैठक:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी की समीक्षा बैठक बुलाई थी।
  • समीक्षा बैठक में अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा की।
  • इस दौरान बैठक में कई समाजवादी नेता मौजूद रहे थे।

अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बड़े फैसले:

  • सपा की समीक्षा बैठक में अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 2019 का लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर होना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा को अंदरूनी घात से काफी नुक्सान हुआ है।

गद्दारों पर जल्द होगी कार्रवाई:

  • अखिलेश यादव ने समीक्षा बैठक में आगे कहा कि, गद्दारों पर जल्द कार्रवाई होगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा में सबकुछ ठीक है, नौजवान फिर से सड़कों पर आने के लिए तैयार हैं।

बैठक में मौजूद रहे ये समाजवादी नेता:

  • बलराम यादव,
  • अहमद हसन,
  • मधु गुप्ता,
  • कमाल अख्तर,
  • जावेद आब्दी,
  • संजय लाठर,
  • राजपाल कश्यप,
  • अरविंद कुमार सिंह,
  • उषा वर्मा, जूही सिंह,
  • अभिषेक मिश्र,
  • राम आसरे विश्वकर्मा,
  • जगदेव सिंह
  • समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव,
  • लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पल,
  • मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे,
  • समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह बैठक में शामिल हुए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें