उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी झड़ी लगा दी है। इसी क्रम में अब भाजपा के विरोधी दल सपा के स्टार प्रचारकों ने नाम सामने आ रहे हैं।

ये नेता कर सकते हैं प्रचार :
  • समाजवादी पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में जीतने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
  • भाजपा के नेताओं को टक्कर देने के लिए सपा ने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है।
  • बीते दिन वाराणसी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
  • 1 घंटे तक चली बैठक में सपा जिलाध्यक्ष के साथ ही मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता भी मौजूद रही थी।
  • आज सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • साथ ही पूर्व मंत्री अहमद हसन सहोत कई अन्य के आने का भी कार्यक्रम है।
  • हालाँकि अखिलेश यादव के भी 22 को वाराणसी जाने की चर्चाएँ चल रही हैं।
  • मगर इस बारे में अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है।
  • सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की तरफ से स्टार प्रचारकों की मांग की गयी है।
  • इनमें डिंपल यादव, रामगोपाल यादव नरेश अग्रवाल का नाम मुख्य रूप से शामिल है।
  • साथ ही ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज की भी मांग की गयी है।
  • पार्टी पदाधिकारी का कहना है कि अखिलेश और आजम के अलावा सभी नेता प्रचार करेंगे।
  • अब देखना है कि अखिलेश के प्रचार न करने का निकाय चुनाव पर क्या असर पड़ता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें