Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर अभियान

samajwadi-party-started-every-house-tricolor-campaign

samajwadi-party-started-every-house-tricolor-campaign

समाजवादी पार्टी ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर अभियान

-पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ किया गया
-नेता सपा कार्यालय से शहीद उद्यान हांथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,बंदे मातरम के नारे लगाते हुए पहुंचे
-शहीद भगत सिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद राजगुरु को श्रद्धांजलि दी
-जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है
-भारत माता के वीर सपूतों ने देश की आजादी में बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की थी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हरदोई में समाजवादी पार्टी कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्त्ता सपा कार्यालय से शहीद उद्यान तक हांथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय बंदे मातरम के नारे लगाते हुए गए शहीद उद्यान में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है भारत माता की वीर सपूतों ने देश की आजादी में बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की थी उन्होंने कहा महात्मा गाँधी सरदार पटेल अम्बेडकर सहित सैकड़ों महापुरुषों ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई थी।उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी आज से 15 अगस्त तक लगातार सभी विधानसभाओं में घर घर तिरंगा अभियान चलाकर नेताओं कार्यकर्ताओं व जनता के घर पर तिरंगा फहराएंगे।

Report:- Manoj

Related posts

पीजीआई कर्मचारियों ने अब उठाई ये मांग!

Vasundhra
8 years ago

राहुल गांधी कांग्रेस जोड़े रहें,भारत जुड़ा था है और रहेगा-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल के बयान पर कसा तंज

Desk
2 years ago

डॉ कफील ने कमलेश पासवान पर लगाया भाई पर जानलेवा हमले का आरोप

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version