उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने मंगलवार 25 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में महिलाओं की सदस्यता का कार्यक्रम रखा था, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी।

डिम्पल यादव और जया बच्चन भी रहीं मौजूद:

  • यूपी की समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कार्यालय में महिला सदस्यता अभियान चलाया था।
  • जिसके तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
  • इस दौरान कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
  • जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
  • इसके साथ ही कार्यक्रम में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन भी मौजूद रही थीं।
  • इसके साथ ही जया बच्चन ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मंगलवार को सपा कार्यालय में महिला सदस्यता अभियान चलाया गया था।
  • इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सदस्यता कार्यक्रम में प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार की पोल एक महीने में ही खुल गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आगरा सहारनपुर की घटना क्या भाजपा को नहीं दिखी?
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, आजकल भगवा रुमाल रख लेना ही सत्ता के लिए काफी है।

अखिलेश यादव का तंज:

  • प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने आगे भाजपा पर ठीक वैसा ही तंज कसा जो भाजपा सपा पर कसती थी।
  • उन्होंने कहा कि, थानों में भगवा गमछे वालों की पहुँच ज्यादा बढ़ी है।
  • सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, इलाहाबाद में दुराचार के बाद पूरे परिवार की हत्या कर दी गयी।

पत्रकारों पर भड़के अखिलेश यादव:

  • प्रेस कांफ्रेंस में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, मीडिया ने सपा सरकार में झूठे बदायूं काण्ड को खूब चलाया था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सहारनपुर मामले में सपा की जांच की रिपोर्ट आएगी।
  • वहीँ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की बात पर अखिलेश यादव पत्रकारों पर भड़क गए।
  • उन्होंने कहा कि, कोई एक दिन तय करो और परिवार से सम्बंधित जो सवाल हैं पूछ लो।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, मई महीने में कोई भी दिन तय कर लो, उसके बाद एक सवाल भी नहीं पूछना।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें