इन नेताओं पर गिरेगी गाज :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के परिणाम सभी पार्टियों के लिए हैरान कर देने वाले थे।
  • भाजपा ने जहाँ विधानसभा चुनाव में जीत का क्रम निकाय चुनाव में जारी रखा।
  • वहीँ बसपा ने तो सभी को चौंकाते हुए मेयर की 2 सीटें भाजपा से छीन ली।
  • मगर समाजवादी पार्टी को इस बार नगर निगम में 1 भी सीट नहीं मिली है।
  • सपा ने अब निकाय चुनाव के परिणामों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है।
  • 2012 के निकाय चुनाव में बिना सिंबल के लखनऊ के 38 वार्डों में सपा उम्मीदवार जीते थे।
  • वहीँ इस बार के निकाय चुनाव में इसकी संख्या 10 घटकर 28 रह गयी है।
  • सूत्रों से खबर है कि लखनऊ पश्चिम और मध्य में टिकट को लेकर काफी घमासान हुआ था।
  • यही कारण है कि लखनऊ पूर्व से अशरफाबाद, कल्बे आबिद सहित कई वार्डों में सपा प्रत्याशी हार गये।
  • सपा के नगर अध्यक्ष का कहना है कि हार की समीक्षा के लिए बूथवार हुई वोटिंग की पड़ताल करेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि इस जांच में पार्टी से अलग जाने वाले नेताओं पर कार्यवाई की जायेगी।
  • सूत्रों से खबर है कि जांच में सपा के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आने की संभावनाएं हैं
  • सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने तो खुलकर सपा प्रत्याशी के विरोध में प्रचार किया था
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें