समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी की याद में श्रद्धांजलि (tribute) कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि पूूंजीवाद और सांप्रदायिकता के विरूद्ध मजबूती से लड़ा जायेगा।
लखनऊ में हुआ आयोजन :
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि मनायी गयी।
- इस दौरान अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।
- सभी ने चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें याद किया।
- सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चन्द्रशेखर जी समाजवादी विचारधारा के बड़े नेता थे।
- जयप्रकाश नारायण की गिरफ्तारी होने पर कांग्रेसी सांसद होने के बाद चन्द्रशेखर ने सांसद स्ट्रीट थाने से गिरफ्तारी दी।
- उन्होंने बताया कि वे पूंजीवाद के प्रबल विरोधी थे।
- अपने जीवन में विचारधारा से हटकर कभी समझौता नहीं किया।
- उनकी विचारधारा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
- राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी व्यवस्था में सांप्रदायिकता और पूंजीवाद के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।
- इसमें सांप्रदायिकता और समाजवाद एक साथ नहीं चल सकता है।
- उन्होंने कहा कि अब देश में पूंजीवादी ताकतों और साम्प्रदायिकता से लड़ने की सबसे अधिक जरूरत दिख रही है।
- ऐसे में नौजवानों को चन्द्रशेखर जी के बारे में जानना चाहिए।
- साथ ही उनकी ‘जेल डायरी‘ और ‘यंग इण्डिया‘ के माध्यम से संघर्ष एवं विचार की समझ बढ़ानी चाहिए।
- उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर ने पदयात्रा के दौरान देश की तत्कालीन समस्याओं को महसूस किया था।
- साथ ही गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी की जटिलता को महसूस किया था।
- इस पूरे कार्यक्रम में समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह भी मौजूद थे।
- यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद, मुनीर अहमद, विजय यादव, रमेश प्रजापति भी थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#samajwadi party Chandrashekhar
#samajwadi party Tribute
#samajwadi party Tribute Chandrashekhar
#samajwadi party Tribute Chandrashekhar Death anniversary
#samajwadi party Tribute to Chandrashekhar Death anniversary
#samajwadi party Tribute to former Prime Minister Chandrashekhar Death anniversary in lucknow