Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा: समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की नवगठित कार्यकारिणी घोषित

samajwadi party vyapar sabha

samajwadi party vyapar sabha

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। सपा लोकसभा चुनावों में भाजपा को चारों ओर से घेरना चाहती है। यही कारण है कि सपा ने बसपा से गठबंधन करके बीजेपी की मोदी लहर को उत्तर प्रदेश में रोकने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में सपा ने अपने संगठन में अचानक बड़ा बदलाव कर डाला है। आगरा में समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा की कार्यकारिणी गठित कर उन्हें चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी है।

सपा ने गठित की कार्यकारिणी :

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजीद निसार के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी के आगरा महानगर व्यापार सभा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की नवगठित कार्यकारिणी घोषित की है। इस व्यापार सभा की कार्यकारणी में 1 महासचिव, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीनों विधानसभा के अध्यक्ष , नौ सचिव, आठ वार्ड अध्यक्ष और दो कार्यकरणी के सदस्य बनाए गए हैं। आगरा महानगर सपा अध्यक्ष चौधरी वाजीद निसार ने व्यापार सभा के सभी पदाधिकारियों को पार्टी में निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में व्यापारियों को सुरक्षा, महंगाई कम कर देने जैसे मुद्दों को दिखाकर व उनके कंधो का सहारा लेकर झूठ मत हासिल किया, इस भाजपा सरकार में व्यापारियों को महंगाई देकर लूटने का काम किया है।

 

ये भी पढ़ें: सपा से निकाले जाने के बाद विजय प्रताप ने रामगोपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

 

मीडिया प्रभारी ने बोला भाजपा पर हमला :

इस दौरान मौजूद सपा के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षा देने का वादा किया था। इस वाडे में बीजेपी विफल साबित हुई है। वे लोग तो अपने ही विधायकों को धमकी देने वालों का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लड़के को धमकी दी जा रही है जो स्वयं विधायक हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर कर दी गई है। जब उत्तर प्रदेश के विधायक की सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता अपने को कैसे महफूज समझेगी।

 

ये भी पढ़ें: सरकारी बंगला बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुलायम सिंह यादव

Related posts

त्रयोदशा के कार्यक्रम में बलिया पहुंचे सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव

Shani Mishra
7 years ago

त्याग और समर्पण का नाम RSS: अमित शाह

Divyang Dixit
7 years ago

पूर्वी क्षेत्र में विकास के दावे लेकर वोट मांगने निकले अनुराग सिंह भदौरिया!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version