समाजवादी पार्टी में लंबे समय बाद अब सब कुछ ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के ख़ास तरह के तैयारी कर ली है।


  • सपा ने की तैयारी :

    • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से सपा में गृहयुद्ध चल रहा था।
    • मगर राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश के 5 साल के लिए अध्यक्ष बनने के बाद विरोध कम दिखाई दे रहा है।
    • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वर भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए नर्म दिख रहे हैं।
    • अब सपा ने भी अपने संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की ख़ास तैयारी शुरू कर दी है।
    • 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर सादगी से मनाया जायेगा।
    • विचार गोष्ठी के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के संदेश सभी तक पहुंचाए जाएंगे।
    • इटावा के सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आचार संहिता के चलते अस्पताल में फल वितरण, कवि सम्मेलन को निरस्त कर दिया गया है।
    • सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि निकाय चुनाव में हर जगह जीत सपा की सुनिश्चित है।
    • इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी नेताओं पर कार्यवाई करने की बात कही।
    • सपा जिलाध्यक्ष ने सपा के न घोषित प्रत्याशियों पर बोलते हुए बदास बयान दिया है।
    • उन्होंने कहा कि ऐसे लोग नेताओं के फोटो, झंडे तथा बैनर लगाकर प्रचार कर रहे हैं।
    • जल्द ही ये लोग पार्टी से तो बाहर होंगे और उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें