[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुत ही बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली के राजनीती में जाने की तैयारी कर ली है। जल्द ही वे अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने दिल्ली भी जाने वाले है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

MCD चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी :

  • यूपी के विधानसभा चुनावों में हारने के बाद समाजवादी पार्टी ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी है।
  • इसी के तहत पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें इन कारणों पर मंथन किया गया।
  • साथ ही बैठक में तय हुआ कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में समाजवादी पार्टी शामिल होगी।
  • इसके लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार की जा रही है।
  • सूत्रों के अनुसार सूची में अखिलेश यादव, डिम्पल और जया बच्चन जैसे मुख्य नाम शामिल है।
  • इनके अलावा पार्टी के कई अन्य विधायक, सांसद भी चुनाव में सपा का प्रचार करेंगे।
  • ये सभी लोग MCD चुनावों में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
  • समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव की सभी 272 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।
  • अब देखते है कि यूपी में हार काक्रम क्या दिल्ली में भी जारी रहता है।
  • या फिर दिलवालों की दिल्ली समाजवादी पार्टी को अच्छी खबर देगी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें