सपा लड़ सकती है मध्य प्रदेश चुनाव :

  • समाजवादी पार्टी अब लगातार उत्तर प्रदेश के बाहर पार्टी क फ़ैलाने में लग गयी है।
  • इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के गुजरात चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
  • अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा गुजरात में 5 सीटों पर चुनाव में ताल ठोंकेगी।
  • अब सपा अध्यक्ष अखिलेश न एक और राज्य के चुनाव में उतरने की तैयारी की है। 
  • सपा अब उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में पार्टी का झंडा गाड़ने की तैयारी में है।
  • मध्य प्रदेश में सपा को सूचना है कि जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही नाराज है।
  • ऐसे में सपा इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में खुद को देख रही है।
  • सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति बनाई जायेगी।
  • उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं।
  • मध्य प्रदेश में सपा जल्द ही बड़ा कार्यालय खोलेगी और उसका शिलान्यास करेगी।
  • सपा प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता समाजवादी सरकार के कामों से काफी प्रभावित है।
  • उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता से अच्छा साथ मिलने की संभावनाएं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें