पश्चिम बंगाल में सपा खोलेगी कार्यालय :

  • समाजवादी पार्टी ने बेटे दिनों गुजरात चुनाव में 5 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया था।
  • साथ ही खबर थी कि सपा आगामी मध्यप्रदेश के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
  • अब एक और राज्य में सपा के विस्तार होने की घोषणा कर दी गयी है।
  • सपा अब पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी हुई है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2 दिसंबर को महाजाति सदन में राज्य सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे।
  • रवींद्र नाथ टैगोर ने इस जगह का शिलान्यास कर इसे हाउस ऑफ़ नेशन कहा था।
  • उत्तर प्रदेश के बाहर सपा लगातार अपनी सियासी जमीन को मजबूत कर रही है।
  • पश्चिम बंगाल के इस सम्मलेन में मुख्य संबोधन अखिलेश यादव का होगा।
  • सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का कहना है कि सपा अब आगे विधानसभा चुनावों की तैयारी करेगी।
  • हालाँकि वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सत्तासीन है।
  • मगर कई सार्वजनिक मौकों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश सीएम ममता बनर्जी की तारीफ़ कर चुके हैं।
  • ऐसे में चर्चा है कि ये दोनों ही नेता जल्द ही किसी मोर्चे में एकसाथ दिख सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें