Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

akhilesh yadav

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या पर भी मंथन होना शुरू हो गया है। बसपा और सपा ने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए आपस में गठबंधन की तैयारी कर ली है जिसमें कई अन्य पार्टियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं। इस बीच सपा संगठन की एक बड़ी नेता ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

महिला सभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा :

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी पर तानाशाही करने के आरोप लगाए हैं। रितु खन्ना को पार्टी का कद्दावर नेता माना जाता है और उनके इस्तीफे से सपा के जिला संगठन के बीच नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

Related posts

NIFT में दो दिवसीय क्राफ्ट मेले का आयोजन

kumar Rahul
7 years ago

मुम्बई से एड्स लेकर लौटी विवाहिता, शादी के कुछ दिन बाद ही पति के साथ चली गई थी मुंबई, बीमार होने पर खुला राज करारी एक गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कुम्भ से पहले फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य: सिद्धार्थनाथ सिंह

Short News
6 years ago
Exit mobile version