सपा नेता ने की आत्महत्या :


  • समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
  • मगर इस बीच सपा के एक बड़े नेता से सम्बंधित हैरान कर देने वाली खबर आ रही है।
  • कन्नौज में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण यादव ने आत्महत्या कर ली है।
  • अरुण यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
  • मृतक के परिजनों का कहना है कि अरुण की मौत के लिए पार्टी कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं।
  • कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के सुभाष नगर का ये मामला है।
  • यहाँ पर अचानक अरुण यादव के जहरीला पदार्थ खाने के करण हालत बहुत नाजुक हो गयी थी।
  • इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में अरुण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
  • इलाज के दौरान ही सपा नेता अरुण यादव में इस दुनिया से विदा ले ली।
  • अरुण की मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में जैसे कोहराम मच गया था।
  • मृतक की पत्नी का आरोप है कि सपा प्रत्याशी से रंजिश को लेकर ऐसा हुआ है।


UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें