आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। अखिलेश यादव के साथ वे भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मुलायम और अखिलेश यादव के बीच आयी नजदीकियों के बाद कार्यकर्ता भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं से मिले मुलायम :

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि 30 नवंबर तक बढ़ाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जोशखरोश से जुटें और पार्टी समर्थकों का एक-एक वोट बढ़वाएं। पार्टी के समर्थकों के वोट अगर कहीं काटे या कटवाए गए हैं तो उनको दोबारा से मतदाता बनवाएं। लोकसभा चुनाव में पूरी दमखम से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यही काम है जिसे हल्के में न लिया जाए।

लगभग एक साल बाद ये पहला मौका था कि जब पार्टी के जिला स्तरीय अखिलेश से मिलने के बाद मुलायम से भी मिले। इससे पहले अखिलेश के खेमे के नेता मुलायम से मिलने से बच रहे थे। जब से मुलायम और अखिलेश में दोबारा से नजदीकी हुई है तब ये मिलना जुलना पहली बार हुआ है।

कार्यकर्ता दिखाई दिए खुश :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने इस मुद्दे पर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी संरक्षक ने पार्टी की जनहित की नीतियों को दोबारा फिर से जनता के बीच प्रचारित करने, भाजपा शासन की खामियों को गिनाने को भी कहा है जिससे पार्टी का प्रचार हो सके।

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष राय ने मुलायम सिंह को भगवान श्री कृष्ण की एंटीक प्रतिमा भेंट की। मुलायम सिंह ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर बघेल, शान मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें