Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा महिला सभा के 21 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

akhilesh yadav

akhilesh yadav

2019 के पहले समाजवादी पार्टी ने उपचुनावों की तैयारियों में अपना पूरा दम लगा दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद पदाधिकारियों संग मुलाकात कर उन्हें उपचुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट करने में लगे हुए हैं। पिछले 2 चुनावों में सपा की हार के बाद अखिलेश यादव काफी संभल कर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के बड़े नेता सहित कई अन्य नेताओं ने अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : 5 मार्च को गोरखपुर में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव

 

 कई नेताओं का एकसाथ इस्तीफ़ा :

सपा में चल रही आपसी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुरादाबाद जिले में सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी यादव ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ने साथ ही 21 अन्य सपा पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफ़ा पार्टी नेतृत्व भेजे जाने का दावा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि पार्टी के अंदर कुछ गद्दार आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा में कुछ लोग आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हम लोग अपना इस्तीफा दे रहे हैं। सपा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई सपा पदाधिकारी अपना इस्तीफ़ा देकर दूसरे दलों में जा चुके हैं। इन इस्तीफों पर सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि उन्हें महिला सभा की अध्यक्ष के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

ये भी पढ़ें : कांग्रेस में शिवपाल सिंह यादव की एंट्री नहीं है आसान

Related posts

पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार हुए अमनमणि त्रिपाठी!

Divyang Dixit
8 years ago

UP PCS MAINS परीक्षा को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार से माँगा समय

Shivani Awasthi
7 years ago

हरदोई में एडीजी ने कसे पुलिसकर्मियों के पेंच

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version