उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर शहर को मेट्रो समेत करीब 200 परियोजनाओं का तोहफा दिया।
ये परियोजनाएं मिली कानपुर को:
- मेट्रो,
- 15,000 करोड़ की सिग्नेचर सिटी का शिलान्यास,
- फूलबाग और मोतीझील का लोकार्पण,
- क्रिस्टल नवीन मार्केट का सुन्दरीकरण का शिलान्यास,
- इसके अतिरिक्त 115 योजनाओं का शिलान्यास, 78 योजनाओं का लोकार्पण।
कानपुर को बधाई, केंद्र से उम्मीद:
- सीएम अखिलेश यादव ने 4 अक्टूबर को कानपुर में मेट्रो का शिलान्यास किया।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम का संबोधन किया।
- कार्यक्रम में सीएम अखिलेश के साथ कानपुर से भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।
- इस मौके पर सीएम अखिलेश ने कानपुर को बहुत-बहुत मुबारकबाद दी।
- वहीँ संबोधन में उन्होंने केंद्र से सहयोग की उम्मीद भी जताई।
- सीएम अखिलेश ने कहा कि, केंद्र से उम्मीद है कि, मेट्रो के लिए मदद करेगी।
- उन्होंने केंद्र को समाजवादी सरकार के योगदान भी याद दिलाये।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकास कार्यों में समाजवादियों ने सहयोग किया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, पिछली सरकार ने एम्स के लिए जमीन नहीं दी थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन, समाजवादी सरकार एम्स के लिए जमीन दी है।
- साथ ही उन्होंने रायबरेली में एम्स का निर्माण शुरू होने की बात भी कही।
- सीएम ने कार्यक्रम में विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार को पूरी मदद करने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ‘ब्राह्मण कार्ड’, बसपा और कांग्रेस की राह पर अखिलेश!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार